बेनीपट्टी: मधुबनी रेलवे स्टेशन परिसर में बने बाइक पार्किंग के कर्मियों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए 2 लोगों को किया लहू-लोहान
मधुबनी शहर स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में बने बाइक पार्किंग के कर्मियों ने पैसे को लेकर हुए विवाद में गुंडागर्दी दिखाते हुए बेनीपट्टी अनुमंडल के अरेर थाना क्षेत्र के निवास गांव निवासी रमेश भोगी यादव एवं नारायण भोगी यादव को मारपीट कर लहू-लोहान कर दिया है। वहीं दोनों घायलों का इलाज मधुबनी के सदर अस्पताल में चल रहा है।