बेनीपट्टी: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर SDM ने बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय में सेक्टर व पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक
बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मेघदूतम सभागार में शनिवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एसडीएम मनीषा की आदि5 में बेनीपट्टी विधानसभा के सभी सेक्टर व पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का सत्यापन करने और कमी को दूर करने समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। एसडीएम द्वारा कई निर्देश भी दिए गए।