बेनीपट्टी: गम्हरिया गांव स्थित आम के बगीचे से संदिग्ध अवस्था मे एक युवक का शव हुआ बरामद
बेनीपट्टी थाना के गम्हरिया गांव स्थित आम के बगीचे से शनिवार को संदिग्ध अवस्था मे एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव बरामदगी स्थल से कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक भी खड़ी मिली है और मृतक के जेब से मोबाईल, रुपए और ब्लू टूथ भी मिले हैं। उक्त मोबाईल के आधार पर उसकी पहचान बेनीपट्टी थाना के अकौर गांव के अर्जुन मंडल के पुत्र सोनू मंडल के रूप में की गई है।