बक्सर: बक्सर में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट का संगठन विस्तार, सह योग प्रशिक्षण शिविर चलाने का लिया निर्णय
Buxar, Buxar | Jul 3, 2026 पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के बैनर तले बक्सर में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, योग के प्रचार-प्रसार और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोगी योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के दक्षिण बिहार प्रभारी सुनील स्वाभिमानी उपस्थित रहे।