बुदनी: शाहगंज पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को इंदौर से किया दस्तयाब, परिजनों को किया गया सुपुर्द
Budni, Sehore | Feb 21, 2025 शुक्रवार 8:30 मिल रही जानकारी में ज्ञात हुआ है कि। शाहगंज पुलिस ने ग्राम जवाहर खेड़ा निवासी 19 वर्षीय युवक शिवम यादव को इंदौर से दस्तावेज कर परिजनों के हवाले किया है। कल दिनांक 20 फरवरी को परिजनों के द्वारा युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मामले को संज्ञान में लेकर शाहगंज पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से गुम हुए युवक को इंदौर से दस्तयाब किया है।