बुदनी: ग्राम परसवाड़ा में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई, मामला दर्ज
Budni, Sehore | Feb 21, 2025 शुक्रवार को 3:00 बजे ग्राम परसवाड़ा में पुरानी रंजिश के चलते, एक व्यक्ति राजकुमार ने फरियादी शैलेंद्र कुमरे की मोटरसाइकिल में आग लगा दी जिसके कारण मोटरसाइकिल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पीड़ित व्यक्ति का आवेदन पर शाहगंज पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।