बुदनी: रेलवे कर्मचारी ने दिखाई मानवता, बुदनी स्टेशन पर करंट से झुलसे बंदर का कराया इलाज
Budni, Sehore | Feb 20, 2025 गुरुवार 5 बजे रेलवे स्टेशन बुदनी पर एक बंदर करंट से झुलस गया। रेलवे कर्मचारी ने दरियादिली दिखाते हुए बंदर को वेटरिनरी हॉस्पिटल ले गया और वहां पर उसका उपचार कराया। हालत में सुधार होने पर घायल बंदर को वन विभाग को सोपा गया है जिसकी देखरेख में बंदर का आगे का इलाज चलेगा जब बंदर पूर्ण रूप से ठीक हो जाएगा तब उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।