बक्सर: महदह के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेल-कूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
Buxar, Buxar | Dec 6, 2024 शुक्रवार को महदह स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में उमंग-2025 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दोपहर 1:30 बजे डीएम अंशुल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। बता दें कि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में तीन दिवसीय खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। डीएम ने छात्रों को स्वस्थ रहने हेतु खेल कूद को महत्वपूर्ण बताया।