तिलहर: पुलिस ने मारपीट से संबंधित मामले में वांछित दो अभियुक्तों को बाईपास चौराहे से कटरा जाने वाले रास्ते से किया गिरफ्तार
दरअसल थाना तिलहर पुलिस ने मारपीट से संबंधित मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गौरव और सौरभ को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त नगर के मोहल्ला बहादुरगंज के रहने वाले हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने 7 अप्रैल को शिकायत देकर दो लोगों पर गाली गलौज और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था।