दादरी: सेक्टर-63 में ग्रैप-4 के नियमों की अवहेलना कर कराया जा रहा है निर्माण कार्य, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के सेक्टर -63 में ग्रैप-4 के नियमों की अवहेलना का निर्माण कार्य कराये जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं निर्माण कार्य होते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर जिला अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। जिला अधिकारी मनीष वर्मा ने बताया है कि जल्द ही आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।