सदर: कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा शुरू, लखनऊ में 55 केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी
Sadar, Lucknow | Jun 8, 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सोमवार से प्रदेशभर में शुरू हो गई। परीक्षा 8, 9 और 10 जून तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। लखनऊ में परीक्षा के लिए 55 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज शामिल हैं।