अरवल: अरवल पुलिस केंद्र में एसपी ने किया लाइन परेड व शस्त्रागार का गहन निरीक्षण
Arwal, Arwal | Apr 7, 2026 पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी अरवल द्वारा पुलिस केंद्र अरवल में लाइन परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की वर्दी, अनुशासन, शारीरिक सुदृढ़ता एवं तत्परता का सूक्ष्म निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद शस्त्रागार का भी दौरा किया। उपलब्ध शस्त्रों, गोला-बारूद के रख-रखाव, अभिलेख संधारण व सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई