सायला: सायला में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक महिला की मौत, एक ही परिवार के 13 सदस्य हुए घायल
Sayla, Jalor | Jan 22, 2025 सायला में बुधवार को 14 सवारियों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि ड्राइवर समेत 13 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से 3 घायलों को भीनमाल रेफर कर दिया गया। हादसा सायला थाना क्षेत्र के जीवाणा रोड स्थित रायला नाड़ा के पास हुआ।