ब्यौहारी: ब्यौहारी-वनसुकली मार्ग के गड्ढों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
ब्यौहारी-वनसुकली निर्माणाधीन सड़क पर बड़े गड्ढों से नाराज ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के साथ प्रदर्शन कर तहसीलदार अजय पांडेय को ज्ञापन सौंपा। मनटोला, पुरैना, पहड़िया और बनास नदी पुल के पास गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार सुबह 10 बजे सामने आया है।