भिंड नगर: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के 9वे दिन,बद्री प्रसाद बगिया मंदिर में पहुंचकर भगवान के चरणों मे ज्ञापन किया अर्पित
भिंड जिले मे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 9 वें दिन भी जारी रही।हड़ताल के दौरान संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने आज मंगलवार के रोज सुबह 11बजे बद्री प्रसाद की बगिया स्थित मंदिर पहुंचकर भगवान के चरणों मे ज्ञापन अर्पित किया और सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की मीडिया प्रभारी दीपक हिंडोलिया ने बताया सरकार उनकी मांगोंको अनदेखा कर रही है