अतरी: डिहुरी में कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसान बेहाल
Atri, Gaya | Apr 22, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव के बाजार में बुधवार को अचानक गेहूं की फसल में आग लगने से कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया।ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने की सूचना अग्निशामक वाहन को दी गई थी लेकिन आने में काफी लेट कर दी जिसके कारण आग पर काबू नहीं पाया गया। किसानों ने बताया कि फसल तैयार था सिर्फ घर लाना था और उसे बेचकर कर्जा चुकाना था।