बिंदकी: हसनापुर में निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक को नकाबपोशों ने रस्सी से बांधा, युवक को सीएचसी में भर्ती, पुलिस कर रही जांच
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के हसनापुर गांव में सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात को शिव सिंह उम्र 22 वर्ष पुत्र अरविंद अपने निर्माणाधीन मकान में चारपाई में सो रहा था। रात को अज्ञात नकाबपोश लोग पहुंचे और युवक को रस्सी से चारपाई में बांध दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात 2 बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जांच शुरू की।