अटरू: अटरू में श्री मदभागवत कथा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Atru, Baran | Jun 6, 2026 अटरू में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भगवान के प्रति आस्था रखने का दिया संदेश कस्बे के ढोक तलाई हनुमान मंदिर खेल मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक पंडित रवि गौतम ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्तों पर उनकी कृपा तथा धर्म और भक्ति के महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया।