डिंडौरी: सीधो गांव में पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय में लगाई गुहार
सीधो गांव के ग्रामीण महिलाओं में मंगलवार दोपहर 12:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पानी की समस्या का निराकरण करने को लेकर गुहार लगाई। दरअसल ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि गांव के हैंडपंप खराब हो गए है और कुआं सूख गया है गांव में पानी के कोई साधन नहीं है जिसके चलते 1 किलोमीटर दूर जाकर मां नर्मदा से पानी लाकर गुजारा करना पड़ रहा है जिसके चलते परेशान है।