पोहरी: पोहरी थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा
Pohri, Shivpuri | Apr 28, 2026 ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत थाना पोहरी पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। पोहरी थाना प्रभारी रवि चौहान ने मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे बताया जिले में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई।