बाबई: राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा- दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की झाड़ू से ही उनका सफाया कर दिया
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर राज्य सभा सांसद माया नारोलिया ने बयान दिया है सांसद के मीडिया प्रभारी ने रविवार रात 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मीडिया से बात करते माया नारोलिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की झाड़ू से ही केजरीवाल का सफाया किया है। आप पार्टी द्वारा किए जा रहे घोटालों से दिल्ली की जनता परेशान थी।