हमीरपुर: सुमेरपुर पुलिस ने पत्नी और संतानों को गुज़ाराभत्ता देने से संबंधित वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से पत्नी व बच्चों को गुजाराभत्ता देने के मामले में अवहेलना करने पर जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि वारण्टी अभियुक्त सागर पुत्र रमेश नाई निवासी ग्राम बिरखेरा को धारा 144(3) बीएनएसएस के तहत दर्ज मामले में वारंट जारी होने पर गिरफ्तार किया गया है