पटना ग्रामीण: नेपाल और बांग्लादेश सीमा पर सघन जांच के दिए गए आदेश : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एक हाई लेवल मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में नेपाल और बांग्लादेश के बॉर्डर पर सघन जांच के आदेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिए हैं।