बोध गया: चेरकी थाना पुलिस ने 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Bodh Gaya, Gaya | May 14, 2026 गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना पुलिस के द्वारा अवैध शराब का सेवन,निर्माण,बिक्री की रोकथाम करने को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी सुशील कुमार ने गुरुवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि छापेमारी के क्रम में चेरकी थाना पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 1 अभियुक्त दिनेश चौधरी को गिरफ्तार किया है