रायसेन: गीदगढ़ के पास पटरी पार करते समय दर्दनाक मौत, मृतक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Raisen, Raisen | Apr 6, 2026 रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गीदगढ़ के पास ट्रेन की चपेट में आने से मृत हुए अज्ञात व्यक्ति की पुलिस ने पहचान कर ली है। मृतक की पहचान कल्लू उर्फ हरि सिंह आदिवासी (40) पिता भजन सिंह आदिवासी, निवासी ग्राम गडला थाना करारिया जिला विदिशा के रूप में हुई है।