मखदुमपुर: पर्यटन थाना वाणावर पुलिस ने 120 लीटर देसी शराब ज़ब्त की
पर्यटन थाना वाणावर की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 120 लीटर देसी शराब बरामद की है। गुरुवार के दिन 5 बजे थाना अध्यक्ष फूलचंद कुमार यादव ने बताया कि शेरपुर मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखाई दिया, जो सफेद रंग का बोरा लेकर जा रहा था।