बक्सर: बक्सर स्टेशन से ट्रेन में चोरी करने वाला एक चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और मोबाइल फोन बरामद
Buxar, Buxar | Apr 12, 2026 बक्सर RPF की टीम को शनिवार को संध्या बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। RPF टीम बक्सर द्वारा यात्री समानों की चोरी करने वाले एक चोर को बक्सर स्टेशन से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने ट्रेन संख्या 15125 से मोबाइल फोन और नकदी 730 रुपये चोरी की थी। गिरफ्तार व्यक्ति ढकाइच निवासी साधु डोम है।