कामां: जुरहरा व्यापार मंडल ने ज्वेलरी चोरी के खुलासे पर एसपी का आभार जताया
जुरहरा व्यापार मंडल के पदाधिकारी एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने 40 महीने बाद ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी के सफल खुलासे पर पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।व्यापार मंडल के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ शरण का प्रतीक चिन्ह व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम की सराहना की। शनिवार दोपहर 12 बजे स्वागत सम्मान की मिली जानकारी।