मीनापुर: गंजबाजार में विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 50% यादवों के अपराधी होने संबंधी बयान पर दी सफाई
मुजफ्फरपुर जिले मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के गंजबाजार स्थित एक सभागार में विधायक अजय कुमार ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर 'पचास प्रतिशत यादवों के अपराधी होने' संबंधी बयान पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने इस बयान को विपक्ष द्वारा फैलाया गया दुष्प्रचार बताया।