नौतनवा: छत्रपति शाहूजी महाराज खेल स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ संपन्न
छत्रपति शाहूजी महाराज खेल स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा-2024 का समापन आज विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच किया गया। इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी,प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अशोक डिंडा ने विजेता एंव उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया।