रफीगंज: रफीगंज के कियाखाप गांव में समाजसेवी सरजु यादव उर्फ मास्टर साहब का निधन, शोक की लहर
रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के कियाखाप गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी सरजु यादव उर्फ मास्टर साहब का शुक्रवार की अहले सुबह निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी देते हुए उनके पुत्र एवं समाजसेवी उपेंद्र कुमार समर्शी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।