सकरा: गन्नीपुर बेझा पंचायत के वार्ड 5 में नलजल योजना का लाभ नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत की
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड क्षेत्र के गन्नीपुर बेझा पंचायत के वार्ड संख्या 5 में पीने की शुद्ध पानी नहीं मिलने के कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से शनिवार दोपहर करीब दो बजे में शिकायत किया है। ग्रामीण विनोद कुमार ने बताया करीब सात साल पूर्व गांव में सात निश्चय योजना के तहत जलमीनार बनाया गया।