इटावा: सदर क्षेत्र में विद्युत विभाग की चेकिंग के दौरान 12 उपभोक्ता विद्युत चोरी करते पकड़े गए, मुकदमा दर्ज
Etawah, Etawah | Sep 19, 2024 सदर तहसील क्षेत्र में विद्युत विभाग ने कम खपत वाले उपभोक्ताओं के घर सघन चेकिंग अभियान चलाया,चेकिंग के दौरान विभाग ने लक्ष्मीपुरम कॉलोनी व भूरे सिंह कॉलोनी में 12 उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते पकड़ा। जिसमे 3 उपभोक्ताओं को मीटर टेम्पर्ड, 8 उपभोक्ताओ को मीटर बाईपास,1 उपभोक्ता को मीटर रीसोल्ड कर विद्युत चोरी करते पकड़े जाने पर विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया।