खिरकिया में बुधवार को 2 बजे राजस्व विभाग और नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कुछ दुकानों के टीन शेड हटाए गए, लेकिन कार्रवाई में पक्षपात के आरोप लगे हैं।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि अभियान में बड़े अतिक्रमणों को नजरअंदाज किया गया।