राजगढ़: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस राजगढ़ में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना का 57वाँ स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आज गुरुवार की दोपहर 12:00 के लगभग मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं प्रेरणापुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज