कालपी: कालपी में मोहर्रम मेला और जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी IPS डॉ. ईशान सोनी ने किया फुट मार्च
Kalpi, Jalaun | Jun 26, 2026 मोहर्रम मेला एवं जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार दोपहर 2 बजे एएसपी IPS डॉ. ईशान सोनी के नेतृत्व में कालपी नगर के संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस और पीएसी ने फ्लैग मार्च निकाला। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है।