जबलपुर: किराये के ढाबे पर जबरन कब्जे का आरोप, भाजपा नेता पर गंभीर आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
जबलपुर के धन्वंतरी नगर निवासी विपिन तन्तवाय ने अपने किराये के ढाबे पर बिना सूचना शराब दुकान को एग्रीमेंट कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंडल भाजपा उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला और शराब कंपनी के मैनेजर पर तोड़फोड़, सामान चोरी और कर्मचारियों की रोजी-रोटी छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है।