गोरखपुर: गोरखपुर में रेलवे इंजीनियर के अकाउंट से उड़ाए 1.35 लाख, रामायण पाठ पर बैठे पीड़ित ने मैसेज देख उड़े होश
रेलवे के एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर के दो अलग-अलग बैंक अकाउंट्स से UPI के जरिए कुल 1.35 लाख रुपये निकाल लिए।यह साइबर ठगी तब हुई जब पीड़ित अपने घर में रामायण पाठ में बैठे हुए थे।उनका दावा है कि उन्होंने न तो कोई अंजान लिंक क्लिक किया और न ही कोई संदिग्ध मैसेज आया था।अकाउंट से विदड्रॉ का मैसेज आने पर उन्हें इस जालसाजी का पता चला।इसकी शिकायत उन्होंने तुरंत किया।