आत्मा परियोजना अंतर्गत प्राकृतिक, जैविक खेती कार्यशाला का शुभारंभ
..
किसानों को प्राकृतिक, जैविक खेती अपनाने का दिया संदेश
..
कृषि महाविद्यालय गंजबासौदा में आत्मा परियोजना अंतर्गत प्राकृतिक और जैविक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू रघुवंशी अध्यक्ष जनपद पंचायत बासौदा, विशिष्ट अतिथियों श्रीमती गायत्री रघुवंशी जिला जनपद सदस्य, श्री गौरव परमार, श्री पंकज नायक, श्रीमती अंजलि यादव, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत बासौदा द्वारा किया गया।
कार्यशाला में कृषि विभाग के उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन, कृषि वैज्ञानिकों एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनोद गर्ग, डॉ. प्रवीण जगा और डॉ. प्रीति चौहान ने किसानों को रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती के लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, पर्यावरण संरक्षण होता है तथा मानव, पशु-पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों एवं विधियों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती नीतू रघुवंशी ने किसानों से अपने परिवार के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की।
श्रीमती गायत्री रघुवंशी ने केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। श्रीमती अंजली यादव ने किसानों को जैविक खेती के साथ-साथ उद्यान की फैसले व पशुपालन को भी अपनाने की सलाह दी। साथ ही प्राकृतिक जैविक खेती करने वाले कृषकों ने कार्यशाला में अपने अनुभव साझा किए कार्यक्रम में कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी और अधिक संख्या में प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में किसानों ने प्राकृतिक खेती के प्रति रुचि व्यक्त करते हुए इसे अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ डी के तिवारी, जिला सलाहकार विदिशा ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री सूर्यभान सिंह थानेश्वर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बासौदा द्वारा किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #vidisha
75 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026