पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर में लगभग 300 वर्षों से आयोजित होने वाली ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैंl पुरानीबस्ती स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में कारीगरों द्वारा रथ निर्माण कार्य किया जा रहा हैl आगामी 16 जुलाई से सात दिवसीय भव्य रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ होगाl