बुढ़नपुर: अतरौलिया पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक कलह का निस्तारण कर मिलवाया गया परिवार
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने पर आवेदिका द्वारा पारिवारिक विवाद के कारण पति द्वारा घरेलू खर्च न देने एवं आए दिन विवाद कर मायके भेज देने की शिकायत की गई थी प्रार्थना पत्र पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था आज सोमवार को तीन बजे पुलिस टीम की पहल से दोनों पक्ष पुनः साथ रहने के लिए राजी हो गए आपसी सहमति एवं बिना किसी दबाव के जीवन व्यतीत करने का निर्णय किया