ढाका: शिकारगंज थानान्तर्गत अपहरण कांड का सफल उद्भेदन, 4 नाबालिग बच्चियों की सकुशल बरामदगी और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी
नाबालिग बच्चियों के अपहरण मामले का शिकारगंज पुलिस ने महज 36 घंटे के अन्दर सफल उदभेदन कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है वादी मो० बसीर के लिखित आवदेन के आधार पर दर्ज इस कांड में 04 नाबालिग बच्चियों के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके उपरान्त वरीय पुलिस पदा० के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया,