रावतसर: रावतसर पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो जनों को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने अवैध शराब सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है पुलिस से मंगलवार मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने दौराने गस्त चक 22 एजी रोड पर अवैध 30 पव्वे देशी शराब सहित रणजीत निवासी पुर्णिया बिहार व खोड़ा रोड पर अवैध 31 पव्वे देशी शराब सहित सौरव निवासी पुर्णिया बिहार को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों पर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।