बाड़ी: गैस एजेंसी स्टाफ से मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़, संचालक ने पुलिस से की शिकायत
Bari, Dholpur | Jun 9, 2026 बाड़ी शहर के इंडियन गैस एजेंसी के स्टाफ से होम डिलेवरी करने के दौरान झगड़े और मारपीट करने के साथ गाड़ी में तोड़फोड़ व कैश को लूटकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना सरमथुरा रोड देव गार्डन के पास की बताई गई है। घटना के बाद गैस एजेंसी के स्टाफ ने एजेंसी संचालक के साथ कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। साथ में चेतावनी दी है कि यदि कोई एक्शन नहीं हुआ