खलीलाबाद: छत की ढलाई के दौरान 11,000 वोल्टेज करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, शव का मर्चरी में हुआ पोस्टमार्टम
धनघटा थाना क्षेत्र के छपरा मगरबी गांव निवासी वीरू गौतम की छत की ढलाई के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वीरू गौतम निर्माण कार्य के दौरान वाइब्रेटर मशीन चला रहे थे,तभी अचानक 11,000 वोल्टेज हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ जाने के कारण उसकी मौत हो गई मर्चरी हाउस में रविवार की सायं 5:00 बजे शव का हुआ पोस्टमार्टम।