बांका: शंकरपुर बजाज शोरूम के पास बोलेरो ने टोटो को मारी टक्कर, दो यात्री जख्मी
Banka, Banka | May 1, 2026 शंकरपुर बजाज शोरूम के पास शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे बोलेरो ने एक टोटो में टक्कर मार दी। जिसमें टोटो पर सवार दो यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान रनिया गांव निवासी उपाशी राम और अनिल कुमार के रूप में की गई। दोनों ज़ख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।