बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक ने अपराधों के रोकथाम के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में की गोष्ठी
गोष्ठी में विभिन्न बिन्दुओं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही, ब्लैक मनी संचरण पर रोकथाम, अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी, अवैध हथियारों की तस्करी पर रोकथाम पर चर्चा की गई, इण्डो-नेपाल बाॅर्डर पर संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी रोकथाम हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों के पुलिस बल के साथ नियमित रुप से संयुक्त कॉम्बिंग/पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान का निर्देश दिया।