बलरामपुर: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा कलेक्ट्रेट में स्थित विभिन्न कार्यालय एवं पटलों का औचक निरीक्षण किया गया।उन्होंने एआईजी स्टाम्प कार्यलय , बाल संरक्षणकार्यालय , खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय , अभिलेखागार , संग्रह कक्ष, बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय आदि का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया।