बलरामपुर: जिलाधिकारी ने चकवा, हंसुआडोल आदि प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण,दिया आवश्यक दिशा निर्देश
जिलाधिकारी ने विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया,इस दौरान उन्होंने बच्चो से शैक्षणिक सवाल पूछे। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय हसुआडोल में कक्षा तीन की छात्रा से जोड़ का सवाल हल कराया।पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकवा में कक्षा 7 कक्षा 8 के छात्रों से विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे।उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को रूचिपूर्ण ढंग से पढ़ाया जाय।