बलरामपुर: नवीनतम कृषि तकनीक में जागरूक करने उत्तराखंड हेतु 7 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु कृषकों के दल जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
कृषि विभाग द्वारा संचालित आत्मा योजना के अंतर्गत कृषकों को नवीनतम कृषि तकनीकी/ प्रौद्योगिकी के बारे में ज्ञानवर्धन तथा कृषि कार्य दक्षता उन्नयन के उद्देश्य से रवाना किया गया। 45 कृषकों के दल को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड में 07 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए डीएम पवन अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।